बरेली में अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ विशेष अभियान, पहले दिन उतरे 96 यंत्र

बरेली। जिले में धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकरों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के खिलाफ शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन कुल 96 अवैध लाउडस्पीकरों को हटाया गया।
एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान की निगरानी सीओ स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण एक गंभीर सामाजिक समस्या है और किसी भी स्थान पर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभियान के तहत सीबीगंज थाने में 11, इज्जतनगर में 13, भोजीपुरा में आठ, बारादरी में पांच, नवाबगंज में 13 और अन्य थानाक्षेत्रों में कुल मिलाकर 96 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए। अधिकारियों ने आमजन से सहयोग करने और सामाजिक शांति बनाए रखने की अपील की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.