भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

सहारनपुर। अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव उनके घेर में चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह हर रोज की तरह सोमवार रात घेर में सोए थे। मंगलवार सुबह जब उनकी पुत्रवधू उन्हें चाय देने पहुंची, तो वह दंग रह गई। चारपाई पर धर्म सिंह का शव पड़ा था और उनके माथे पर गोली का निशान साफ दिख रहा था। परिजनों का अनुमान है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी और शव पर चादर डालकर मौके से फरार हो गया।
घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। अंबेहटा मंडल के उपाध्यक्ष रहे धर्म सिंह की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.