हमीरपुर में नाव पलटने से हड़कंप, मुख्यमंत्री ने मांगी पूरी रिपोर्ट

हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना के बाद प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि नदी में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन को घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
देर रात हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुपुर पटिया गांव के पास यमुना नदी में एक नाव अचानक पलट गई। नाव में बच्चे और ग्रामीण समेत कुल नौ लोग सवार थे।
हादसे के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच मासूम बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
राहत और बचाव अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात बांदा से पहुंचे डीआईजी Rajesh S ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
फिलहाल नदी में एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के कई घंटे बाद भी लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.