मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर: पत्रकार अरविंद गुप्ता का निधन, शनिवार सुबह होगा अंतिम संस्कार

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के पत्रकार अरविंद गुप्ता का निधन।
- अरविंद गुप्ता सृजन प्रेस के संस्थापक थे।
- उनके निधन से पत्रकारिता, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर।
मुजफ्फरनगर। सृजन प्रेस के संस्थापक और पत्रकार अरविंद गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार (कल) प्रातः 9:00 बजे उनके निज निवास स्थान आर्यपुरी से प्रारंभ होकर 'शहर श्मशान घाट' पहुंचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दैनिक देहात परिवार उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दारुण कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।























Comments are closed for this article.