दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, स्वतंत्रता दिवस पर इन रास्तों पर बदलेगा रूट

HIGHLIGHTS
- चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यू-टर्न लेना होगा
- कालिंदी-कुंज बॉर्डर से वाहनों को अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा
- यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं
नोएडा। अगर आप गुरुवार को दिल्ली के किसी इलाके में जाने या किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी डायवर्जन प्लान को जरूर समझ लें। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले में होने वाले ध्वजारोहण के दौरान भारतीय सेनाओं की परेड सलामी और सांस्कृतिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अभ्यास के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
यातायात पुलिस के प्रभारी डीसीपी अभय कुमार मिश्र के अनुसार, डायवर्जन बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार को कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। इसी तरह शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर कार्यक्रम खत्म होने तक भी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात संचालन में किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है।
दिल्ली जाने के लिए ऐसे समझें यातायात डायवर्जन प्लान
- चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर): यहां से वाहन चालक बॉर्डर पर यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- डीएनडी (बॉर्डर): टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते गंतव्य की ओर जाएंगे।
- कालिंदी-कुंज यमुना (बॉर्डर): वाहनों को अंडरपास तिराहा से डायवर्ट कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के जरिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
- यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे: वाहन चालक जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी-3 कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे: वाहन चालकों को फलेदा कट, रबूपुरा से सर्विस रोड के रास्ते गलगोटिया, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय होते हुए पुस्ता तिराहे से सीएल चौक, करवा कासना और इसके बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
- आपातकालीन वाहन: यातायात डायवर्जन के दौरान चिकित्सकीय और अग्निशमन वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे जाने दिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.