सीएम रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में पानी पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत की

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को छावला स्थित बीएसएफ कैंप में पानी की पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ भाई दूज का पर्व भी मनाया। 1982 से इस कैंप में पानी का कनेक्शन नहीं था और अब पाइपलाइन का कार्य शुरू किया गया है।
क्लाउड सीडिंग पर CM की टिप्पणी
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्लाउड सीडिंग के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लिए क्लाउड सीडिंग जरूरी है। यह हमारी सरकार का पहला प्रयास है और हम देखना चाहते हैं कि क्या इससे गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। लोगों का सहयोग और आशीर्वाद इस प्रयोग को सफल बनाएगा।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "Cloud seeding is a necessity for Delhi and is the first experiment of its kind. We want to try it in Delhi to see if it can help us control this very serious environmental problem. So the blessings of the people of Delhi are with the… pic.twitter.com/odGavXxe64
— ANI (@ANI) October 24, 2025
"जवानों के साथ भाई दूज
CM ने कहा कि 1982 में स्थापित इस कैंप में लंबे समय से पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची थी। "मैंने अपने भाइयों से वादा किया था कि जल्द ही पानी की सुविधा पहुंचाई जाएगी। आज भाई दूज के अवसर पर इसका काम शुरू करना गर्व की बात है।"
महिलाओं के काम करने के समय में बदलाव
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए काम करने के समय में बदलाव का भी ऐलान किया। अब महिलाएं रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक अपने सुविधानुसार काम कर सकेंगी।
छठ पूजा की तैयारियों का जायजा
साथ ही रेखा गुप्ता ने दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में लगभग 1500 स्थानों पर घाट बनाए गए हैं, जिनमें 17 घाट यमुना के किनारे हैं। सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इस बार कोई कमी न रहे।
बारिश की उम्मीद, क्लाउड सीडिंग प्रयास
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्लाउड सीडिंग का पहला प्रयोग सफल रहा। गुरुवार को बुराड़ी में सेसना विमान से छोटे बादलों पर क्लाउड सीडिंग की गई। अब 29 तारीख के आसपास बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.