सीएम योगी ने संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शिव शांति आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने संत के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलुओं के बीच संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
बता दें कि सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु और शिव शांति आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी का बुधवार को देहावसान हो गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा था, “सिंधी समाज के पूज्य धर्मगुरु, संत शिरोमणि श्री साईं चांडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दुखद है। यह आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके अनुयायियों के साथ हैं। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
मुख्यमंत्री के आश्रम पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां एकत्र हुए। सभी ने संत शिरोमणि को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके उपदेशों व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.