लखनऊ और यूपी में ठंड की दस्तक, रात का पारा गिरा, पूर्वांचल में कोहरे की संभावना

नवंबर के महीने में लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दिन के समय धूप गर्माहट तो दे रही है, लेकिन रातें तेजी से सिहरन भरी हो गई हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तड़के सुबह कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही पछुआ हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।
शुक्रवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, वाराणसी, बाराबंकी समेत 10 से अधिक जिलों में रात का तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही तराई और पूर्वांचल क्षेत्रों में सुबह कोहरा अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
मौसम में अचानक बदलाव
दोपहर के समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही हुई, लेकिन दोपहर तक धूप खिली रही और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। अगले तीन-चार दिनों में राजधानी लखनऊ में रात का तापमान 3-4 डिग्री गिरने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर भी दिखाई देगा।
बारिश और स्वच्छ नीतियों से हवा हुई साफ
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार मानसून में हुई अधिक वर्षा और नमी ने वायु में धूलकणों को नीचे बैठाने में मदद की है। निर्माण कार्यों में कमी और यातायात में सुस्ती से भी प्रदूषण कम हुआ। इसके अलावा सरकार की क्लीन एयर प्लान और स्वच्छ ईंधन नीतियों का असर दिखाई दे रहा है। इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों की संख्या में वृद्धि, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार और नए फ्लाईओवरों ने भी ट्रैफिक दबाव कम किया है।
इस मौसम में आम लोग सुबह-सुबह कोहरे में वाहन चलाते समय और रात में ठंड से बचाव के लिए तैयार रहें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.