यूपी में ठंड का कहर: बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 11°C, कोहरे और सिहरन का अलर्ट

एक दिन पहले अचानक तापमान में आई गिरावट का असर शनिवार को भी महसूस किया गया। दिन में हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम के समय सिहरन बढ़ गई और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
नवंबर के पहले सप्ताह से ही प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह हल्की धुंध और कोहरे की परत देखने को मिल रही है। शनिवार को सबसे ठंडा शहर बाराबंकी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर में 11.7 और आगरा में 11.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले छह से सात दिन मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद अब अधिकतम तापमान में भी कमी देखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान में दो डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। तराई और पूर्वांचल के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहेंगे, जबकि पछुआ हवाएं शाम से रात तक सिहरन बढ़ाएंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.