देहरादून के सहस्त्रधारा में दर्दनाक हादसा, फोटो खिंचवाते समय नदी में बही युवती; मौत

HIGHLIGHTS
- हादसा शनिवार 15 अगस्त को सहस्त्रधारा क्षेत्र में हुआ।
- युवती फोटो खिंचवाते समय अचानक नदी में गिर गई थी।
- राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।
देहरादून। सहस्त्रधारा घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय युवती की नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया और युवती को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
फोटो खिंचवाते समय अचानक फिसला पैर
पुलिस के अनुसार, शनिवार 15 अगस्त को कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि एक युवती नदी में बह गई है। बताया गया कि युवती सहस्त्रधारा क्षेत्र में फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई।
सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि युवती नदी के बहाव के साथ बहकर सहस्त्रधारा के पास पहुंच गई है।
इसके बाद पुलिस टीम, एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर तलाश शुरू की। संयुक्त प्रयास से युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया।
गंभीर हालत को देखते हुए युवती को तत्काल एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान नेहा आर्य, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.