दिल्ली में आतंकी खतरे का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय समेत कई इमारतों की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मिले खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय समेत कई अहम सरकारी इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालयों के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकवादी संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इनपुट में आत्मघाती हमला, कार बम, गोलीबारी और आईईडी जैसे तरीकों के इस्तेमाल की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि किसी बड़े नुकसान की साजिश की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। प्रमुख सरकारी भवनों और राजनीतिक कार्यालयों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। डीडीयू मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.