पानीपत में दिनदहाड़े फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी

पानीपत: लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर धमकी दी है। यह धमकी रणदीप मलिक और अनिल पंडित नामक पेज से साझा की गई, जिसमें बादशाह के गाने “टटीरी” का जिक्र करते हुए लिखा गया कि “गाने से हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर ट्रेलर दिखाया था, अब सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।”
पानीपत में मनी एक्सचेंज कार्यालय पर फायरिंग
शनिवार दोपहर सवा तीन बजे, पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र की अनेजा पेट्रोल पंप के पास एक मनी एक्सचेंज कार्यालय पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और कार्यालय की खिड़कियों पर बाहर से सात राउंड फायर किए।
कार्यालय संचालक ने पहले ही बदमाशों की रेकी होने की जानकारी पाई थी और करीब आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद वह पुलिस टीम के निर्देश पर थाने गया। बावजूद इसके, फायरिंग की घटना हुई।
मौके पर डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमें पहुंचीं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए। जांच में पता चला कि हमलावर सुबह नौ बजे से ही रेकी कर रहे थे और किसी शक के चलते पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी।
हमले के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी
फायरिंग की घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक और अनिल पंडित के पेज से पोस्ट डालकर लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में रैपर बादशाह को धमकी देने के अलावा लिखा गया कि मनी एक्सचेंज कार्यालय के हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजने और अर्थव्यवस्था कमजोर करने की जानकारी है। पोस्ट में कहा गया कि पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन अब ट्रेलर दिखाया गया और “अभी पिक्चर बाकी है।”
पुलिस जांच में जुटी
एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली गई है, उसकी जांच की जा रही है। फायरिंग और धमकी मामले की सटीक पड़ताल जारी है और जांच में सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और संदिग्धों की पहचान को प्राथमिकता दी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.