बरेली में भीषण सड़क हादसा: इको वैन और बस की टक्कर में 3 की मौत, 10 घायल

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। बरेली से बीसलपुर जा रही इको वैन मिर्ची ढाबे के पास एक बस से टकरा गई। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।
मिर्ची ढाबे के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे बीसलपुर मार्ग पर मिर्ची ढाबे के पास यह हादसा हुआ। बरेली की ओर आ रही बस और बीसलपुर की ओर जा रही वैन आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कटर से निकाले गए शव
वैन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। टक्कर के दौरान चालक और एक यात्री वहीं फंस गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। अग्निशमन टीम ने कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग कर उन्हें वैन से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस चालक फरार
पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दी और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वहीं, बस का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ।
मृतकों की पहचान
-
राकेश, पुत्र विजय बहादुर, 30 वर्ष, ग्राम खगड़िया, थाना दियोरिया, पीलीभीत (वैन चालक)
-
गौरव, पुत्र सियाराम, 19 वर्ष, ग्राम लाम्हुआ, थाना दियोरिया, पीलीभीत
-
जितेंद्र, पुत्र मनुराम, 32 वर्ष, निवारी परेवातुर्रा, थाना बिलसंडा, पीलीभीत
घायलों में शामिल हैं
शिव शंकर, हरीशचंद्र, छोटेलाल, महेंद्र, कांता प्रसाद, अजय, अमित, भजनलाल, बीरपल और गोधन। सभी को अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस अब बस चालक की तलाश कर रही है और हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.