लखनऊ में भाजपा की अहम बैठक, जेपी नड्डा और सीएम योगी सहित शीर्ष नेता मौजूद

लखनऊ। राजधानी में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पंकज चौधरी की यह पहली बड़ी बैठक है, जो पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मंथन किए जाने की संभावना है।
बैठक को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।
#WATCH | लखनऊ: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी ऑफिस में पार्टी नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/v0NIMm9pzE
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.