अटारी-वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह, BSF जवानों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

HIGHLIGHTS
- अटारी-वाघा सीमा पर BSF जवानों ने देशभक्ति के माहौल में मनाया स्वतंत्रता दिवस।
- DIG एसएस चंदेल ने जवानों की ड्यूटी और समर्पण की सराहना की।
- दो BSF जवानों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।
देशभर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में अमृतसर की अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSF के DIG एसएस चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
DIG एसएस चंदेल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि BSF के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना BSF के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
उन्होंने कहा कि BSF ने सीमा पर दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। जवानों ने कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, ड्रोन गिराए और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ तथा हथियार बरामद किए हैं।
दो जवानों को पदोन्नति पर किया सम्मानित
समारोह के दौरान सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति पाने वाले दो BSF जवानों को सम्मानित किया गया। DIG एसएस चंदेल ने इसे जवानों की मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर DIG ने जवानों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से सीमा परिसर गूंज उठा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
DIG एसएस चंदेल ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
शाम को होगी रिट्रीट सेरेमनी
अटारी-वाघा सीमा पर शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन होगा। इसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.