प्रधानमंत्री को खून से पत्र, पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भारत रत्न देने की अपील

बागेश्वर: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। महाराज ने यह निवेदन अपने खून से लिखे पत्र के माध्यम से किया।
फलाहारी महाराज ने वृंदावन स्थित महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी के आश्रम में यह पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने विश्वभर के सनातनियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है और जाति-पाति, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर हर हिंदू को एकजुट करने का प्रयास किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि उनके योगदान और सनातन धर्म के उत्थान के लिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
फलाहारी महाराज ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के परम भक्त हैं और उन्होंने कठिन यात्राओं के माध्यम से हिंदू समाज को जागरूक किया है। उनके प्रयासों ने हिंदू राष्ट्र की दिशा में नई सोच को जन्म दिया है और समाज में एकता और धर्मनिष्ठा को बढ़ावा दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.