जन शिकायतों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई: संभल के 32 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

संभल। जन शिकायतों की अनदेखी और नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान न देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों में तैनात 32 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, वे शिकायतों की सुनवाई नहीं कर रहे थे और उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में संभल थाने से कांस्टेबल राजपाल सिंह और हेड कांस्टेबल बलराज, हयातनगर से चालक रूपचंद्र, कांस्टेबल आशू यादव और नीरज कुमार, नखासा से कांस्टेबल अनिरुद्ध चौधरी और सहचालक आकाश जुरैल, तथा असमोली से कांस्टेबल रोबिन राठी और भोलू तोमर शामिल हैं।
इसके अलावा, रायसत्ती थाने से हेड कांस्टेबल अरुण सिवाल और कांस्टेबल गौरव शर्मा, ऐंचोड़ा कंबोह से सन्नी कुमार, कैलादेवी से हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और सतेन्द्र कुमार शर्मा, हजरतगढ़ी से कांस्टेबल मोहित कुमार और हेड कांस्टेबल सोवरन सिंह, बबराला से हेड कांस्टेबल रोहित कुमार, हेड मुहर्रिर अमित कुमार और कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।
रजपुरा से सहचालक निशांत राठी और अंकित मलिक, धनारी से कांस्टेबल अक्षय कुमार व भारत, जुनावई से सहचालक अमरजीत, बहजोई से हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार और कांस्टेबल आकाश कुमार, चंदौसी से कांस्टेबल दीपांशु कुमार और हेड कांस्टेबल अफसर अली, बनियाठेर से हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और आरक्षी राहुल कुमार, तथा कुढ़फतेहगढ़ से कांस्टेबल मनोज कुमार का नाम शामिल है।
एसपी विश्नोई ने कहा कि पुलिस कर्मियों का मुख्य दायित्व जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। जो भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.