उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आज कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कई बड़े नेता भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल होने वालों में मीना शर्मा प्रमुख हैं, जो कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला कांग्रेस) और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन रह चुकी हैं। इनके साथ दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली 2022) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग एवं 2017 कांग्रेस प्रत्याशी) ने भी भाजपा का दामन थामा।
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई और दिनेश मौर्य भी भाजपा में शामिल हो गए।
महिला कांग्रेस से भी कई चेहरे शामिल
महिला कांग्रेस से पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस रुद्रपुर), मंजू जैन (महिला कांग्रेस महामंत्री) और श्वेता शर्मा ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।
इसके साथ ही सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी, देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दी है।
राजनीतिक हलचल तेज
कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के एक साथ भाजपा में जाने से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा इसे संगठन विस्तार के रूप में देख रही है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.