दिल्ली धमाके की जांच में बड़ी सफलता, फरीदाबाद से बरामद हुई संदिग्ध लाल इकोस्पोर्ट कार

दिल्ली में हुए लालकिला धमाके के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जांच में इस्तेमाल होने वाली दूसरी लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार DL 10 CK 0458 को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने जानकारी मिलते ही कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह बरामदगी मामले की जांच में अहम भूमिका निभा सकती है और यह फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों को उजागर करने में मदद करेगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस कार से दिल्ली धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर का संबंध जोड़ा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल के संदिग्ध दोनों कारों के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। इनमें से एक आई-20 कार में धमाका किया गया, जबकि दूसरी लाल इकोस्पोर्ट कार दिल्ली में घूमती रही।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों कारें बदरपुर बॉर्डर से एक साथ दिल्ली में दाखिल हुई थीं और चांदनी चौक पार्किंग तथा लालकिले के आसपास एक साथ देखी गई थीं। लाल इकोस्पोर्ट कार में एक संदिग्ध सवार था, जो आई-20 कार में बैठे संदिग्धों से संवाद कर रहा था।
स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस के अधिकारी अब इस कार से जुड़े हर सुराग की जांच कर रहे हैं, ताकि इसमें सवार संदिग्ध की पहचान की जा सके और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.