शादी की तैयारियों में मातम, बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत

बेहट। बुबका-कोठड़ी रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गांव नगला झंडा के पास तब हुआ जब बाइक सवार शोएब (19) और अनस (25) सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गए।
जानकारी के अनुसार, शोएब अपने चचेरे भाई की बरात में शामिल होने के लिए बेहट जा रहा था। रास्ते में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी अनस ने लिफ्ट मांगी और दोनों बाइक पर सवार हो गए। अचानक शोएब बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और वह दीवार से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बेहट सीएचसी भेजा। परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। मृतक शोएब पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और वेल्डिंग की नौकरी करता था, जबकि उसके पिता खुर्शीद मजदूरी करते हैं। परिवार ने शोएब और अनस की अकस्मात मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.