प्रधानमंत्री मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल पहुंचे और लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के घायलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि इस गंभीर साजिश के पीछे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
भूटान से लौटकर सीधे अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री ने घायलों की स्थिति का जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा कड़ी रखी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री को अस्पताल के डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों ने स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
यह विस्फोट सोमवार को लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल के पास धीमी गति से चल रहे वाहन में हुआ था, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। इस हादसे ने राष्ट्रीय राजधानी में दहशत फैला दी थी।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोमवार को अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट के घायलों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.