अयोध्या में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार ट्रेलर से टकराई, SI की मौत

HIGHLIGHTS
- रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ हादसा
- गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार ट्रेलर से भिड़ी
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
अयोध्या। पूरा कलंदर क्षेत्र में मंगलवार देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसा रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ। पुलिसकर्मियों की कार की ट्रेलर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव ने दम तोड़ दिया। आकाश यादव जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। वहीं 27 वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार का मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर घटनास्थल पहुंचे और इसके बाद मेडिकल कॉलेज जाकर घायल आरक्षी का हालचाल जाना।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.