प्रयागराज: माघ मेले के लिए परिवहन निगम ने की तैयारियां, 500 बसें रहेंगी चालू

प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न डिपो से कुल 500 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा 50 बसें आकस्मिक जरूरतों के लिए रिजर्व में रखी जाएंगी, जबकि अमृत स्नान के प्रमुख पर्वों पर 100 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी के अनुसार बेलाकछार और झूंसी-पटेलनगर में दो अस्थायी बस अड्डे स्थापित किए गए हैं। बेलाकछार अस्थायी बस स्टेशन से रायबरेली डिपो की 110, चारबाग की 80, अवध बस अड्डे की 50, आलमबाग टर्मिनल की 30 और बाराबंकी डिपो की 30 बसें चलाई जाएंगी। इस व्यवस्था के तहत कुल 300 बसें संचालित होंगी, जिनमें 205 निगम की और 95 अनुबंधित बसें शामिल हैं।
इसी तरह झूंसी-पटेलनगर स्थित अस्थायी बस स्टेशन के लिए कैसरबाग डिपो से 75 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि 25 बसें रिजर्व में रहेंगी। उपनगरीय डिपो की 10 और हैदरगढ़ डिपो की 90 बसों की व्यवस्था की गई है। इनमें से 65 बसें नियमित संचालन में रहेंगी और 25 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। इस प्रकार इस बस स्टेशन से कुल 200 बसों का संचालन होगा, जिनमें 150 निगम की और 50 अनुबंधित बसें होंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.