राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई कल

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक नई आपराधिक याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उनकी संपत्ति कथित रूप से ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है और इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विस्तृत जांच कर नियमित केस दर्ज करने की मांग की गई है।
यह याचिका 6 मई को न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफर अहमद की खंडपीठ के समक्ष नए मामलों की सूची में शामिल की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस पर सुनवाई बुधवार को हो सकती है।
यह याचिका कर्नाटक निवासी भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने मामले में सीबीआई निदेशक (नई दिल्ली), प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, गृह मंत्रालय और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) को भी पक्षकार बनाया है।
शिशिर के अनुसार यह मामला कथित आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है और इसे उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित से संबंधित गंभीर मुद्दा बताया है। उनका दावा है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.