कल इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मृतकों के परिवार से करेंगे मुलाकात

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर का दौरा करेंगे। वे सुबह विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर आएंगे और दोपहर तक शहर में रहेंगे। इस दौरान उनका मुख्य कार्यक्रम भागीरथपुरा बस्ती में मृतकों के परिजनों से मुलाकात और गांधी प्रतिमा पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होना है।
दौरे का कार्यक्रम
राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 11:15 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर 11:45 बजे वे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचेगे, जहां वे भर्ती मरीजों के परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे।
इसके बाद वे 12:45 बजे भागीरथपुरा बस्ती पहुंचेंगे और करीब एक घंटे तक वहां रुककर दूषित पानी से मौत का सामना करने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम चार बजे दिल्ली लौट आएंगे।
गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन और मौन उपवास
राहुल गांधी मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में गांधी प्रतिमा पर मौन उपवास करेंगे। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और उनके कार्यालय की टीम ने पहले से बस्ती का निरीक्षण किया है।
अन्य कार्यक्रम रद्द
राज्य भर के कांग्रेस पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, जिससे यह बैठक स्थगित कर दी गई।
राहुल गांधी का यह दौरा मृतकों के परिजनों से समर्थन और प्रशासन से जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में किया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.