सरसावा हत्याकांड: भाकियू ने कार्रवाई में देरी पर जताई नाराजगी, राकेश टिकैत ने न्याय की मांग की

सहारनपुर। दीपावली के मौके पर राधास्वामी कालोनी में बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने को लेकर हुई विवादित घटना ने एक दर्जन युवकों की हिंसक वारदात में तब्दील हो गई। इस हमले में घायल अमित उर्फ काला, जो भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष बबलू चौधरी के भांजे थे, गंभीर हालत में हायर सेंटर चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ बैठे।
घटना की जानकारी मिलते ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत शनिवार को मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने मृतक के मामा बबलू चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों से करीब 20 मिनट बातचीत कर पूरी जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। टिकैत ने पुलिस प्रशासन से मृतक परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, जिला प्रवक्ता संजय चौधरी, चौ. धर्मवीर गुर्जर, देवेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. आदिल हसन, सरदार हरि सिंह, सुरेंद्र लाड्डी सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे।
इसी बीच शुक्रवार सुबह श्मशान घाट से फूल चढ़ाकर लौट रहे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. आदिल हसन, देवेंद्र चौधरी, चौ. बिजेंद्र और चौ. किशन सहित सैकड़ों लोग थाने पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार से आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर नाराजगी जताई। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को शोकसभा से पहले गिरफ्तार नहीं किया गया, तो संगठन और समाज मिलकर आंदोलन को मजबूर होंगे।
मृतक की माता बिमला चौधरी और अन्य महिलाओं ने भी भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.