छात्र आत्महत्या मामला: सेंट कोलंबस स्कूल ने चार शिक्षिकाओं को निलंबित किया

नई दिल्ली। राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर सेंट कोलंबस स्कूल के एक 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बाद स्कूल प्रशासन ने चार शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। छात्र के परिजन और अन्य अभिभावकों ने गुरुवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। निलंबित शिक्षिकाओं में युक्ति अग्रवाल, मनु कालरा, जूली वर्गिस और अपराजिता पाल शामिल हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल रॉबर्ट फर्नांडिस ने जारी आदेश में कहा कि जांच पूरी होने तक सभी चार शिक्षिकाओं को निलंबित रखा जाएगा। प्रिंसिपल के मामला पर कोई टिप्पणी नहीं मिली, उन्होंने फोन और व्हाट्सएप संदेश का जवाब नहीं दिया।
छात्र की मौसी ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि बच्चा लंबे समय से तनाव में था, लेकिन बोर्ड और परीक्षा के दबाव के कारण वह अपनी परेशानी नहीं बता पाया। उसने बार-बार कहा कि उसे परेशान किया जा रहा है। मौसी ने यह भी कहा कि छात्र ने स्कूल के काउंसलर और शिक्षकों से भी अपनी तकलीफ साझा की थी और यहां तक कि आत्महत्या की धमकी दी थी, लेकिन किसी ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी।
छात्र की बहन ने बताया कि वह बेहद प्रतिभाशाली था। डांस और थिएटर में अव्वल और हाल ही में एक प्रतियोगिता भी जीती थी, लेकिन स्कूल ने उसे प्रमाणपत्र तक नहीं दिया।
छात्र के दोस्तों ने कहा कि यह उत्पीड़न नया नहीं था। एक सहपाठी ने बताया कि ड्रामा क्लब के दौरान एक शिक्षक ने उसे सबके सामने अपमानित किया था, जिससे वह भीतर ही भीतर टूट गया। घटना वाले दिन एक दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गुस्से में वहां से भाग गया। छात्रों ने बताया कि बार-बार अपमानित करना और छोटी बातों पर निशाना बनाना लगातार उत्पीड़न का हिस्सा था।
प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने कहा कि कई बच्चों के साथ भी ऐसा व्यवहार होता रहा है। जब बच्चा स्कूल से बाहर भागा, तो उनकी आंखें लाल थीं और उन्होंने चेतावनी दी थी कि किसी को इस स्कूल में न भेजें।
मंगलवार को छात्र ने राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन से कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने चारों शिक्षिकाओं का नाम लिया और कार्रवाई की मांग की, ताकि कोई और छात्र ऐसा कदम न उठाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.