बिहार चुनाव पर स्वामी प्रसाद मौर्या का तीखा हमला: बोले- 'जनता हारी, ईवीएम जीती'

महोबा। जनता पार्टी के संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सोमवार को पनवाड़ी में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर सवाल उठाते हुए कहा कि "बिहार में जनता हारी है और ईवीएम जीती है। यह जनादेश वास्तव में जनता का नहीं है।"
स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा की केंद्र और राज्य में लागू नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इनकी गलत नीतियों के कारण करोड़ों युवा बेरोजगार हैं और सरकारी नौकरियों के अवसर कम हो गए हैं। उन्होंने महंगाई और आम जनता पर इसके प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई। मौर्या ने बताया कि बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेता प्रचार करने दौड़ाए जा रहे थे, लेकिन जनता ने उन्हें चुनावी प्रचार की अनुमति नहीं दी।
पूर्व तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने भी भाजपा पर संविधान विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कहा कि देश और प्रदेश में सरकार जाति आधारित भेदभाव कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में जनता ने वास्तव में भाजपा को जनादेश नहीं दिया।
इस मौके पर पनवाड़ी में स्वामी प्रसाद मौर्या और बृजेश प्रजापति का स्वागत बिहारी लाल कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा और मयंक कुशवाहा ने फूल मालाओं से किया। कार्यक्रम के समापन के बाद संविधान सम्मान यात्रा भरवारा गांव तक पहुंची, जहां भी स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना के अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह, एसआई रामकिशन यादव और एसआई पवन गौड़ मौके पर मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.