बागेश्वर धाम सरकार की हिंदू एकता पदयात्रा ने मथुरा में किया प्रवेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 7 नवंबर से प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त होगी। कुल दस पड़ावों वाली इस यात्रा के छह पड़ाव अब तक पूरे हो चुके हैं। शेष चार पड़ाव मथुरा जिले में होंगे, जहां इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए मथुरा जिले के कोटवन बॉर्डर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही टोल टैक्स पर भी स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और इसके बाद ब्रजभूमि की ओर बढ़ेगी।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने हाईवे रूट डायवर्ट कर दिया है। आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा आने वाले वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि पदयात्रा के चलते कुछ मार्गों पर मार्ग अवरुद्ध रह सकते हैं।
पदयात्रा मथुरा जिले में चार दिन तक रहेगी। इस दौरान साधु-संत समाज और प्रशासनिक अधिकारी पदयात्रा का स्वागत करेंगे। पदयात्रा का समापन विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद होगा। मथुरा एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं और सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.