संविधान हर नागरिक को समान अवसर देता है: सीएम योगी

देश के 76वें संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में भी विशेष समारोह हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ और शपथ ग्रहण कराया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि न्याय, समता और बंधुता भारतीय संविधान की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव आंबेडकर की दूरदर्शिता, गहन चिंतन और अथक परिश्रम से तैयार हुआ हमारा संविधान विश्व में लोकतांत्रिक मूल्यों का सबसे मजबूत उदाहरण है।
सीएम ने कहा कि संविधान न केवल राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करता है बल्कि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, गरिमा और अवसर सुनिश्चित करता है। उन्होंने सभी से संविधान की भावना को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.