रेल वन ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगी तीन प्रतिशत छूट

लखनऊ। अब रेल वन ऐप के जरिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से तीन प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। यह सुविधा पहले केवल आर वॉलेट के माध्यम से बुकिंग करने पर ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे और विस्तार दिया गया है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत रेल वन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विशेष छूट योजना 14 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। आर वॉलेट के जरिए बुकिंग करने पर मिलने वाली छूट पहले की तरह बनी रहेगी। कुलदीप तिवारी ने कहा कि इसका उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यमों से टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित करना और यात्रा को सरल बनाना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.