यूपी: तीन आईजी समेत 50 आईपीएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

लखनऊ। शासन ने नए वर्ष में तीन आईजी समेत 50 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा, आशुतोष कुमार व प्रवीण कुमार को आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है। इनके अलावा 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इनमें किरण एस, आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन कालांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा व डा. अखिलेश कुमार निगम के नाम शामिल हैं। वर्ष 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा व राजकरन नैय्यर को एसपी से डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है।
वर्ष 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डा.अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डा.गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डा.सतीश कुमार, यशवीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डा. अनिल कुमार पांडेय, डा. देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डा. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम व अजीत कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं। दो दिन पूर्व विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में इन्हें पदोन्नत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। बुधवार को सभी का प्रोन्नति आदेश जारी कर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.