यूपी ATS ने जाली करेंसी के साथ दो तस्करों को दबोचा, 1.05 लाख रुपये बरामद

HIGHLIGHTS
- एटीएस को कासगंज के कुछ लोगों के जाली नोट चलाने की सूचना मिली थी।
- पश्चिम बंगाल के मालदा से जाली नोट लाने की बात सामने आई।
- सात अगस्त को दोनों आरोपियों को लखनऊ से पकड़ा गया।
लखनऊ। भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोट लाकर उत्तर प्रदेश में चलाने के आरोप में यूपी एटीएस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 रुपये के 201 जाली नोट बरामद किए गए हैं। बरामद नोटों की कुल कीमत 1,00,500 रुपये बताई गई है।
एटीएस को जानकारी मिली थी कि कासगंज के कुछ लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से जाली नोट लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उन्हें चला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एटीएस ने मामले की जांच शुरू की।
लखनऊ से हुई दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी
सात अगस्त को एटीएस ने कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को लखनऊ से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 500 रुपये के 201 जाली नोट बरामद हुए।
आरबीआई के मानकों पर हुई नोटों की जांच
एटीएस के अनुसार, बरामद नोटों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के आधार पर कराई गई। जांच में सभी नोट जाली पाए गए।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी एटीएस
दोनों आरोपियों के खिलाफ एटीएस लखनऊ थाने में मामला दर्ज किया गया है। अब एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए जाते थे और उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों में उन्हें खपाया जाता था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.