पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नहयान से टेलीफोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने यूएई में हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की, जिनमें आम नागरिकों की जान गई और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
दोनों नेताओं ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति जताई। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग जारी रखने का भी संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। मोदी ने इस दौरान निर्दोष नागरिकों की जान और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर अपनी चिंता भी व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने मिलकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.