अहमदाबाद से कोलकाता आ रही आकासा एयर की फ्लाइट से हुआ टेल स्ट्राइक; सभी यात्री सुरक्षित

HIGHLIGHTS
- घटना शनिवार सुबह करीब 7:40 बजे की है।
- विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था।
- लैंडिंग के दौरान फ्लाइट को एक बार गो-अराउंड कराया गया था।
कोलकाता। शनिवार सुबह अहमदाबाद से कोलकाता पहुंची आकासा एयर की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तकनीकी घटना सामने आई। सूत्रों के अनुसार, विमान का पिछला निचला हिस्सा रनवे या जमीन से टकरा गया। विमानन क्षेत्र में इस तरह की घटना को 'टेल स्ट्राइक' कहा जाता है।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या QP 1925 सुबह करीब 7:40 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतर रही थी, तभी यह घटना हुई। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 (Boeing 737 MAX 8) था।
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य प्रक्रिया के तहत विमान से बाहर उतार लिया गया।
एयरलाइन ने घटना पर क्या बताया?
आकासा एयर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अहमदाबाद से कोलकाता आ रही फ्लाइट को लैंडिंग के दौरान एक बार गो-अराउंड कराया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।
एयरलाइन के मुताबिक, लैंडिंग के बाद की गई जांच में सामने आया कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन के संपर्क में आया था। निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।
विमान की तकनीकी जांच जारी
घटना के बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से खड़ा कर दिया गया है। वहां इंजीनियरों और तकनीकी टीम की ओर से विमान की विस्तृत जांच की जा रही है।
हालांकि, विमान में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी पुख्ता जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.