केदारनाथ में मौसम बिगड़ा, दो हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग

केदारनाथ धाम क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। घना कोहरा और धुंध छा जाने के कारण दो हेलीकॉप्टरों को एहतियातन रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्थित हेलीपैड पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
अलग-अलग रूट पर उड़ान भर रहे थे दोनों हेलीकॉप्टर
जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सेवा का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सेरसी की ओर जा रहा था, जबकि इंडो कॉप्टर कंपनी का दूसरा हेलीकॉप्टर सहस्रधारा से फाटा के लिए उड़ान पर था। इसी दौरान केदार घाटी के गुप्तकाशी और ऊखीमठ क्षेत्र में दृश्यता अचानक बेहद कम हो गई।
सुरक्षा को देखते हुए की गई आपात लैंडिंग
कम दृश्यता और खराब मौसम को देखते हुए दोनों पायलटों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अगस्त्यमुनि हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए यह कदम एहतियातन उठाया गया।
मौसम सामान्य होने पर दोबारा उड़ान
हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण यह स्थिति बनी, लेकिन हालात सामान्य होते ही दोनों हेलीकॉप्टरों ने अगस्त्यमुनि हेलीपैड से दोबारा उड़ान भरी और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.