दिल्ली विधानसभा और गुरुग्राम स्कूल को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर के ओएसएडी को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई हैं। विधानसभा में धमकी के बाद डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा बढ़ा दी गई।
मंगलवार को भी बजट पेश होने से पहले विधानसभा को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में विधानसभा भवन और दिल्ली मेट्रो स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल थे, जिनमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री, उपराज्यपाल तरनजीत संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जिक्र था।
मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मौके पर जाकर जांच की गई, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।
विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर स्कूलों, प्रतिष्ठानों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी इस तरह की धमकियां ईमेल या कॉल के जरिए मिलती रहती हैं, लेकिन जांच में आम तौर पर कोई वास्तविक खतरा सामने नहीं आता।
गुरुग्राम में स्कूल में बम धमकी
गुरुग्राम के बलियावास गांव स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को बम धमकी भरी कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी।
सुरक्षा कारणों से स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बाहर निकालकर इमारत खाली करवाई। बम स्क्वाड की टीम ने क्लासरूम, लाइब्रेरी और अन्य सभी क्षेत्रों की तलाशी ली। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।
डीएलएफ फेस-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि धमकी कॉल की जांच जारी है और इसे किस स्रोत से किया गया, यह पता लगाने के लिए साइबर सेल भी सक्रिय है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.