मिर्जापुर में रजबहे से मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

HIGHLIGHTS
- मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के रजापुर नौगांवा के पास सोमवार देर रात एक रजबहे में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
- शव पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जबकि उसका गला भी कटा हुआ था।
- प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को रजबहे में फेंका गया है।
- फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
- घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
- इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पह…
मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के रजापुर नौगांवा के पास सोमवार देर रात एक रजबहे में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जबकि उसका गला भी कटा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को रजबहे में फेंका गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवती की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं और उसके गले के नीचे तितली का टैटू बना हुआ है। शरीर पर कई जगह चाकू जैसे धारदार हथियार के वार के निशान पाए गए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात मयंक पाठक और सीओ बेहट वैभव पांडे भी देर रात मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही लापता युवतियों के रिकॉर्ड से भी शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि युवती कौन थी, वह रजबहे तक कैसे पहुंची और हत्या की वजह क्या रही।
प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का बयान
एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। जल्द ही मृतका की पहचान कर ली जाएगी और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.