दिसंबर में यूपी में सर्दी का सितम, मेरठ रहा सबसे ठंडा शहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार सर्दी के मौसम में अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिसंबर से फरवरी के बीच न केवल रातें बल्कि दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर के दिनों की संख्या में इस साल दो से पांच दिन का इजाफा होने की संभावना है। सामान्य परिस्थितियों में प्रदेश में शीतलहर के दिन चार से छह के बीच होते हैं।
सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में पछुआ हवाओं के असर से तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इसे सबसे ठंडा शहर बनाता है। वहीं बरेली में 6.6 डिग्री और कानपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बताया कि ला-नीना की कमजोर होती स्थिति और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव के कारण दिसंबर से फरवरी के बीच औसत तापमान सामान्य से कम रह सकता है। इसके चलते पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर के दिनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। नवंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री कम और अधिकतम तापमान 1-3 डिग्री कम रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.