दिल्ली-एनसीआर फिर गैस चैंबर में तब्दील, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुँची

नई दिल्ली। दीपावली के लगभग एक सप्ताह बाद भी राजधानी और उसके आसपास के शहर प्रदूषण की घनी चादर में लिपटे हुए हैं। रविवार सुबह हवा में मौजूद ज़हरीले कणों ने लोगों को राहत का मौका नहीं दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 305 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी का संकेत देता है।
दिल्ली के अनेक इलाकों में हवा गंभीर रूप से प्रदूषित
राजधानी के कई स्थानों पर स्थिति और भी चिंताजनक रही।
-
मुंडका में AQI सबसे अधिक 365 दर्ज हुआ,
-
बवाना 352 पर रहा,
-
जहांगीरपुरी में 336,
-
रोहिणी 341,
-
वजीरपुरी 337,
-
आनंद विहार 327 और
-
बुराड़ी में 319 स्तर रिकॉर्ड किया गया।
चांदनी चौक, द्वारका, विवेक विहार और आईटीओ जैसे व्यस्त इलाकों में AQI 300 से ऊपर बना रहा। अपेक्षाकृत बेहतर हवा दिल्ली एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास दर्ज की गई, जहां AQI 227 रहा।
एनसीआर की हवा भी बेहद खराब
दिल्ली से लगे शहरों में भी हालात संतोषजनक नहीं रहे।
-
गाजियाबाद के वसुंधरा में AQI 324,
-
नोएडा के सेक्टर-62 में 272,
-
इंदिरापुरम में 268,
-
गुरुग्राम सेक्टर-51 में 234 और
-
फरीदाबाद सेक्टर-11 में 180 दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार राजधानी में हवा की गुणवत्ता बीते कुछ दिनों से लगातार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को 24 घंटे का औसत AQI 333 रहा था, जबकि रविवार को भी स्तर में खास सुधार नहीं दिखा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.