दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश सलीम उर्फ गंजा, मुठभेड़ में हुआ घायल

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बदरपुर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, गंजा पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी समेत 75 से अधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं और 20 से ज्यादा मामलों में वह वांछित चल रहा था।
मोहम्मद सलीम का नाम दिल्ली के अपराध जगत में काफी कुख्यात रहा है। वह सलीम पहलवान की हत्या और गैंग के अन्य सदस्यों की हत्या में भी शामिल रहा है। साथ ही वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य माना जाता है और लंबे समय से इलाके में गंभीर अपराध कर रहा था।
एसटीएफ टीम को सूचना मिलने पर आरोपी को घेरने का प्रयास किया गया। इस दौरान गंजा ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में गंजा घायल हो गया।
घायल आरोपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.