आज का राशिफल: 5 दिसंबर, 2025

5 दिसंबर, शुक्रवार को बने शुक्र–आदित्य राजयोग के प्रभाव से दिन खास माना जा रहा है। शुक्र और सूर्य की वृश्चिक राशि में युति के कारण यह शुभ संयोग बन रहा है। शुक्रवार का दिन होने से इस योग की प्रभावशीलता और बढ़ गई है। ज्योतिषों के अनुसार इस संयोग से वित्तीय लाभ, करियर में उन्नति और नए अवसर मिलने की संभावना मजबूत रहती है।
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रहों की स्थिति, नक्षत्रों की चाल और पंचांग के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से करियर, आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और दिन के दौरान घटने वाली शुभ-अशुभ परिस्थितियों का संकेत मिलता है। दिन की योजना बनाने में यह एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है।
मेष (Aries)
निवेश संबंधी निर्णयों के लिए दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी या शेयर बाज़ार में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पुराना धन वापस मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों से मेल-मिलाप होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव।
वृषभ (Taurus)
घर में शुभ कार्यक्रम की तैयारियाँ रहेंगी। प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत के मामले में सतर्क रहें। माता से हल्की तकरार हो सकती है। अनावश्यक भागदौड़ बढ़ेगी।
मिथुन (Gemini)
दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी दे सकता है। आज किसी साझेदारी में कदम रखने से बचें। मित्र के रूप में कोई विरोधी सामने आ सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से उपयोगी मुलाकात संभव।
कर्क (Cancer)
अटकी हुई डील पूरी होने के संकेत हैं। आय के नए मार्ग खुलेंगे। शिक्षा पर ध्यान केंद्रित रहेगा। धन उधार देने से बचें। परिवार के साथ छोटी यात्रा या पिकनिक का प्लान बन सकता है।
सिंह (Leo)
आय-व्यय संतुलित रहेगा। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता का योग है। घर में किसी मुद्दे को मिलकर सुलझाने का दिन है।
कन्या (Virgo)
परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा। किसी सहकर्मी की बात से मन खिन्न हो सकता है, धैर्य रखें।
तुला (Libra)
आय में बढ़ोतरी के योग हैं। कुछ गुप्त विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई की दिशा में कदम बढ़ा रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
भाग्य का साथ मिलेगा। छोटी-छोटी योजनाएँ लाभ देंगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी पर अत्यधिक निर्भरता समस्या बढ़ा सकती है।
धनु (Sagittarius)
प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अनचाहे खर्च सामने आएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा।
मकर (Capricorn)
कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए दिन अनुकूल।
कुंभ (Aquarius)
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। कार्यों को योजना के अनुसार आगे बढ़ाएँ। बिजनेस में अचानक लाभ होने की संभावना है। संतान से किया वादा पूरा करना होगा। किसी काम में जोखिम लेने से बचें।
मीन (Pisces)
पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी। कानूनी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है, परंतु सफलता मिलेगी। मनपसंद कार्य मिलेगा। किसी निर्णय पर बाद में पछतावा हो सकता है। भाईचारे की भावना मजबूत रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.