बाइक चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, सिरसा पुलिस ने 16 बाइकें की बरामद

सिरसा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी साबुआना और परमजीत सिंह निवासी खाराखेड़ी (हनुमानगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
बैंक के बाहर से हुई चोरी से खुला मामला
डबवाली शहर थाना क्षेत्र में 9 सितंबर 2025 को एक बाइक चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता पवन जैन ने बताया था कि वह चौटाला रोड स्थित बैंक में कार्यरत है और उसकी बाइक बैंक के बाहर से चोरी हो गई थी।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
संयुक्त टीम ने किया गिरोह का खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना डबवाली, स्पेशल स्टाफ और एवीटी स्टाफ की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अलीकां क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने की योजना बनाते थे।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी राजदीप सिंह के खिलाफ पहले से ही डबवाली और राजस्थान के कई थानों में चोरी के 12 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.