नीट-यूजी 2026 पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, गुरुग्राम से एमबीबीएस छात्र हिरासत में

गुरुग्राम: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात गुरुग्राम के फरुखनगर क्षेत्र में छापेमारी कर एक एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लिया है। आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए राजस्थान ले जाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए छात्र की पहचान यश के रूप में हुई है, जो फरुखनगर के खुरमपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है। एसओजी टीम ने उसे उसके घर से पूछताछ के बाद अपने साथ ले लिया।
नेटवर्क से जुड़ाव की जांच
जांच एजेंसियों का दावा है कि यश उस कथित नेटवर्क का हिस्सा था, जिसने नासिक से जुड़े एक प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुई प्रश्नपत्र की कॉपी को आगे राजस्थान और गुरुग्राम तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। इसी नेटवर्क के जरिए पेपर को कई राज्यों में प्रसारित किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
एसओजी सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे टीम खुरमपुर गांव पहुंची और प्रारंभिक पूछताछ के बाद छात्र को हिरासत में ले लिया गया।
नासिक प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा मामला
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नासिक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र की भौतिक कॉपी बाहर आई थी, जिसके आधार पर कथित तौर पर पेपर तैयार कर विभिन्न राज्यों में फैलाया गया।
पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान यश का नाम सामने आया था, जिसके बाद एसओजी ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। फिलहाल पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.