यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
सरकार के आदेश के अनुसार उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का नया डीएम बनाया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। सुलतानपुर के डीएम कुमार हर्ष को अब बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसी क्रम में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर भेजा गया है।
हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है, जबकि खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव अभिषेक गोयल को हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली का डीएम बनाया गया है। अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर भेजा गया है। वहीं हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा को उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है, जबकि औरैया के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजेश कुमार को औरैया का डीएम बनाया गया है।
सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
फतेहपुर के डीएम रविंदर सिंह को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ यूपीनेडा के निदेशक और उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एंड ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का दायित्व सौंपा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.