मुजफ्फरनगर: मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (मनी लॉन्ड्रिंग रोधी) विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Financial Intelligence Unit - India के मार्गदर्शन में Adarsh Mahila Mercantile Cooperative Bank Ltd. के तत्वावधान में जिला सहकारी बैंक के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि FIU-इंडिया के जॉइंट डायरेक्टर सतीश कुमार रहे। उन्होंने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अपराधों पर रोक लगाने में बैंकों की भूमिका बेहद अहम है और सभी संस्थानों को इस दिशा में सतर्क रहना चाहिए।
इस दौरान एमको बैंक के चेयरमैन डॉ. के.सी. गोयल ने मुख्य अतिथि सतीश कुमार, FIU कंसल्टेंट राजन कनोजिया, जिला अग्रणी अधिकारी अनिल कुमार सिंह और जिला सहकारी बैंक के सचिव राजेश कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन एमको बैंक के चीफ जनरल मैनेजर अजय भार्गव ने किया, जबकि अंत में बैंक के डायरेक्टर आदर्श गोयल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एमको बैंक की डायरेक्टर आयुषी गोयल, सचिव रुचि गर्ग, आरती गर्ग, विवेक निर्वाल, रूपा शर्मा, राखी अग्रवाल, चंदन कुशवाहा, पवन कुमार सहित शहर के कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.