हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री के पार

HIGHLIGHTS
- हरियाणा में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
- प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
- नारनौल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- कुछ जिलों में हीट वेव का असर भी महसूस किया जा रहा है।
- कई जिलों में 40 डिग्री के पार पारा मौसम विशेषज्ञ डॉ.
- चंद्रमोहन के अनुसार, वीरवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
हरियाणा में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। नारनौल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ जिलों में हीट वेव का असर भी महसूस किया जा रहा है।
कई जिलों में 40 डिग्री के पार पारा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, वीरवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसके कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी शुष्क हवाओं और तेज धूप के चलते प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ गया है।
राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दिन का तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि 11 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
लू की स्थिति जारी
विशेषज्ञों के मुताबिक, हीट वेव (लू) तब मानी जाती है जब तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे अधिक बढ़ जाए या फिर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाए। वर्तमान में कई क्षेत्रों में ऐसी स्थिति बनी हुई है।
मौसम में हल्के बदलाव के संकेत
मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है और आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 19 अप्रैल के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में और उछाल देखने को मिल सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.