भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति के लिए ईंधन की निर्बाध आपूर्ति जारी रखेंगे: पुतिन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के बाद हुई। दोनों नेताओं ने बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता भी की।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के साथ डिनर पर हुई बातचीत उनके बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में सहायक रही। पुतिन ने यह भी बताया कि उन्होंने और पीएम मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर रूस-भारत संवाद की निगरानी के लिए करीबी वर्किंग डायलॉग स्थापित किया है।
पुतिन ने कहा कि भारत को सभी प्रकार के ईंधन की निरंतर आपूर्ति जारी रखने के लिए रूस तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के निर्माण में मदद कर रहा है। दोनों देश धीरे-धीरे अपने द्विपक्षीय लेन-देन में अपनी-अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग की दिशा में बढ़ रहे हैं। पुतिन ने उम्मीद जताई कि सालाना द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस के मजबूत आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर जोर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.