यूएस-ईरान युद्ध में सीजफायर के बाद श्रीनगर में जश्न का माहौल

पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष के बीच राहत की खबर सामने आई है। लगातार हमलों और मिसाइलों की तबाही के बाद अब स्थिति में सुधार की झलक दिख रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद ईरान ने भी दो हफ्ते के लिए युद्धविराम पर सहमति दे दी है।
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सभी सैन्य इकाइयों को तुरंत फायरिंग रोकने का आदेश दिया है। इसके बाद दोनों देशों ने आधिकारिक तौर पर दो हफ्तों के लिए संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। इस खबर के साथ ही जम्मू-कश्मीर में लोग जश्न मनाने सड़कों पर उतर आए और खुशी का माहौल बना।
यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ था, और अब तक इसमें कई देशों में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सीजफायर के लिए अमेरिका ने 15-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया था, जबकि ईरान ने 10-सूत्रीय शर्तों के साथ जवाब दिया। ईरान ने स्पष्ट किया कि युद्ध विराम तभी मान्य होगा जब इन शर्तों पर दोनों पक्षों की सहमति बन जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.