निकाय चुनाव: कांग्रेस ने सोनीपत और अंबाला के मेयर उम्मीदवार किए घोषित

चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने सोनीपत और अंबाला नगर निगम के लिए अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने सोनीपत से कमल दीवान को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि अंबाला से कुलविंदर कौर को मैदान में उतारा गया है। वहीं पंचकूला नगर निगम के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कांग्रेस रविवार को कर सकती है।
चुनाव कार्यक्रम पहले ही जारी
गौरतलब है कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य स्थानीय निकायों के लिए पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया था।
नामांकन और मतदान की प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अवधि 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आवश्यकता पड़ने पर पुनर्मतदान 12 मई 2026 को कराया जाएगा। वहीं, मतगणना के बाद परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.